गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को भेजा जाएगा पंजाब, तिहाड़ जेल प्रशासन ने जताई हत्या की आशंका

नई दिल्ली: जब से तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपूरिया की हत्या हुई है तबसे तिहाड़ में कई गैंगस्टरों को जेल में रखने से प्रशासन परेशान है। इसी मामले में खबर सामने आ रही है कि तिहाड़ का जेल प्रशासन लॉरेंस विश्नोई को तिहाड़ जेल में नहीं रखना चाहता है। जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन को आशंका है कि लॉरेंस विश्नोई की जेल के अंदर हत्या हो सकती है।

यह पूरा मामला

दिल्ली की कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पुलिस कस्टडी 14 जून तक बढ़ा दी है। वहीं दिल्ली जेल प्रशाशन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर गैंगस्टर की कस्टडी पूरी होने पर उसे शहर की किसी भी जेल में न रखा जाए। यही कारण है कि जेल प्रशासन मांग कर रहा है कि लॉरेंस को दिल्ली की किसी भी जेल में न रखकर सीधे पंजाब की जेल में भेज दिया जाएगा।

जेल प्रशासन ने कोर्ट में एप्लिकेशन लगाई

इसके लिए बाकायदा दिल्ली जेल प्रशासन ने कोर्ट में एप्लिकेशन लगाई है। इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने भी गैंगस्टर की कस्टडी पूरी होने के बाद उसे भटिंडा जेल को सुपुर्द करने को कहा है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई काफी समय से बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद था। यहां से उसे गुजरात पुलिस ने एक आपराधिक मामले की जांच के लिए हिरासत में लिया था और गुजरात की साबरमती जेल लेकर आई थी। यहीं से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक मामले को लेकर मई के आखिरी हफ्ते में ही लॉरेंस को कस्टडी में लेकर दिल्ली लेकर आई थी।

11 जून को लॉरेंस को कोर्ट में पेश किया

रविवार 11 जून को लॉरेंस को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने पुलिस की मांग मानते हुए 14 जून तक कस्टडी बढ़ा दी है। साथ ही दिल्ली जेल प्रशासन की उस मांग को भी मान लिया जिसमें कहा गया था कि गैंगस्टर की कस्टडी पूरी होने पर उसे सीधा भटिंडा जेल के सुपुर्द कर दिया जाए। कोर्ट ने इस बीच सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रखने के आदेश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *