Delhi: दुर्गा भाभी नाटक बना मील का पत्थर: आजादी के दीवानों को प्रकाश में लाने की मुहिम तेज

Delhi: राजधानी दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अभिमंच सभागार में वीरांगना दुर्गा भाभी के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया गया।कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा और कवि बी.एल.गौड़ शामिल रहे। बता दे कि नाटक में गुमनाम क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके माध्यम से आजादी के दीवानों को प्रकाश में लाने की मुहिम तेज की गई।

वीरांगना दुर्गा भाभी के जीवन पर आधारित नाटक की प्रस्तुति XIII स्कूल ऑफ टैलेंट डेवलेपमेंट गाजियाबाद की प्रस्तुति देखने को मिली। कार्यक्रम में बीजेपी के पूर्व सांसद सिन्हा ने कहा कि दुर्गा भाभी गुमनाम क्रांतिकारियों में से एक हैं। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में तन मन से भाग लिया।आजादी के दिनों में दुर्गा भाभी क्रांतिकारियों को अपने घर में पनाह देने के अलावा उनके खाने पीने और सभी आर्थिक जरूरतों को पूरा करती थी।

पूर्व राज्यसभा सांसद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नाटक के देशभर में 50 से अधिक मंचन होंगे। इससे पहले इसका मंचन पटना और गाजियाबाद में भी किया गया था। जिसमें दर्शाया गया था कि अनेकों क्रांतिकारियों चंद्रशेखर आजाद को माउजर पिस्टल उपलब्ध कराने से लेकर शहीद भगत सिंह और राजगुरु को अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ लाहौर से निकालने का कार्य दुर्गा भाभी ने ही अंजाम तक पहुंचाया था।

गौरतलब है कि भारत के गुमनाम क्रांतिकारियों को प्रकाश में लाने के अभियान में आजादी की दीवानी दुर्गा भाभी नाटक मील का पत्थर साबित हुआ है। नाटक के निर्देशक एवं लेखक अक्षयवरनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि वीरांगना दुर्गा भाभी के जीवन की उन्होंने साढ़े तीन साल तक गहन पड़ताल की। अनेक तथ्य जुटाए और उनके परिजनों से संपर्क किया।

इसके बाद इसे लिखा और इसका निर्देशन किया। उन्हें गर्व है कि आजादी की यह दीवानी वीरांगना दुर्गा भाभी अपने अंतिम समय तक गाजियाबाद में भी रहीं। अभी तक इस नाटक के 6- 7मंचन हो चुके है। नाटक का सह-लेखन एवं सह-निर्देशन अदित श्रीवास्तव ने किया है। वस्त्र परिकल्पना रोजी श्रीवास्तव की थी। गीत कवि डॉक्टर चेतन आनंद ने लिखे और संगीत संकल्प श्रीवास्तव ने दिया।

नाटक में मंचन करने वाले कलाकार तनुपाल, शिवम सिंघल, अभिषेक त्यागी, कुमार सौरभ, राजीव वैद, सिमरन मिश्रा, रूकेशव साधना, बालकृष्ण श्रीवास्तव, निशांत शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, विनय कुमार, नेहा पाल, साक्षी देशवाल, मनु वर्मा, कल्याणी मिश्रा, जतिन शर्मा, श्रेयस अग्निहोत्री, ऋषभ सहगल, नीरज शर्मा, इमप्रीत सिंह, शौर्य केसरवानी, राहुल, सुभाष शर्मा, तरुण योगी, आभास, प्रवीण डहल, निखिल, दिव्यांशु भट्ट, अमन, देव आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *