परिणीति-राघव के घर बजेगी शहनाई, 13 मई को होगी सगाई ?

नई दिल्ली:बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के बीच अफेयर्स की खबरें पिछले काफी समय से चल रही हैं। दोनों से इसपर कई बार पूछा भी गया लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कभी कुछ नहीं कहा। परिणीति और राघव ने अभी तक अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं।

13 मई मई को होगी सगाई?

परिणीति चोपड़ा रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी काफी बिंदास हैं। वो हमेशा काफी खुश और हंसती हुई नजर आती हैं। फिल्मी दुनिया में उन्हें करीब एक दशक हो गए हैं। इस बीच उन्होंने कई सारी हिट फिल्में दी। स्किन पर उनके रोल को काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों परिणीति अपनी निजी जिंदगी की वजह काफी चर्चा में है। उनके और राघव चड्ढ़ा के बीच लव अफेयर्स की खबरें खूब चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, 13 मई को दिल्ली में उनकी सगाई होने वाली हैं।

10 अप्रैल को आई थी सगाई की डेट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई और शादी की डेट पहले भी आ चुकी है। पिछले महीने खबरें आ रहीं थी कि 10 अप्रैल को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सगाई करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ दोनों के रिश्तों को लेकर अब तक कोई भी ऐसा फंक्शन नहीं हुआ है। वहीं अब बताया जा रहा है कि परिणीति और राघव अगले महीने की 13 तक तारीख को सगाई कर सकते हैं।

राघव-परिणीति एक साथ आ चुके हैं नजर

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कई मौके पर एक-दूसरे के साथ नजर आ चुके हैं। पिछले महीने मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दोनों को साथ देखा गया था। उन्होंने साथ में लंच भी किया था। इसके बाद ही दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी। बता दें इंग्लैंड में भारत UK आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड इवेंट के दौरान परिणीति और राघव पहली बार एक-दूसरे से मिले थे। दोनों को इस अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था। राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। वहीं परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *