वॉशिंगटन: रूस यूक्रेन युद्ध पीछले एक साल से जारी है। अब जानकारी मिल रही है कि इस युद्ध में अमेरिका यूक्रेन की हर तरह से संभव सहायता कर रहा है। जानकारी के अनुसार अमेरिका यूक्रेन के लोगों और सैनिकों को बचने के लिए पूरी सहायता उपलब्ध करवा रहा है।
अमेरिका दे रहा है यह मदद
वह यूक्रेन को ऐसे सेंसर दे रहा है जो परमाणु हथियार या किसी बम से निकलने वाले रेडिएशन का पता लगा सकता है और हमला करने वाले की पहचान भी कर सकता है। अगर रूस यूक्रेन पर किसी रेडियोएक्टिव हथियार से विस्फोट करता है, तो उसके एटोमिक सिग्नेचर और इस हमले में रूस की ज़िम्मेदारी को वेरिफाई किया जा सकता है। यानी, अब रूस यूक्रेन पर हमला करने से पहले सौ बार सोचेगा।
14 महीने से जारी है युद्ध
रूस और यूक्रेन के युद्ध को 14महीने बीत चुके हैं। जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तब से एक्सपर्ट्स इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या रूस भी उसी तरह युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा, जिस तरह 1945में अमेरिका ने हिरोशिमा और नागासाकी पर किया था।
यह होता है एटोमिक सेंसर
एटोमिक सेंसर का नेटवर्क पूरे क्षेत्र में तैनात किया जा रहा है और इसमें किसी भी परमाणु विस्फोट के आकार, जगह और असर को पहचानने की क्षमता होगी। इसके अलावा यह भी कहा गया कि ये सेंसर रूस को यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने का कोई मौका नहीं देगा।