Bollywood: शादी के बंधन में जल्द बंधेंगे परिणीति और राघव? एक साथ किए गए स्पॉट

Bollywood Parineeti Chopra Raghav chadha: बॉलीवुड़ मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है। जिसके बाद उनकी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी को लेकर चर्चा भी तेज हैं। अब एक बार फिर से दोनों को एक साथ देखा गया हैं।

मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट हुए कपल

जानकारी के लिए बता दे कि, इस खूबसूरत कपल को मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के घर के बाहर स्पॉट किया गया। परिणीति चोपड़ा इस दौरान बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आई। मीडिया को भी इस दौरान उन्होंने कई पोज दिए।

शादी की बात पर मुस्कुराई परिणीति

लेकिन, मीडिया से बातचीत के दौरान एक बार फिर से उन्होंने कुछ भी नहीं कहा और मुस्कारते हुए निकल गई। मीडियाकर्मियों ने जब उनसे शादी का सवाल दागा तो उन्होंने सिर्फ स्माइल की और आगे बढ़ गई। भले ही कपल शादी पर खुलकर बातचीत नहीं कर रहे हैं। लेकिन दोनों की नजदीकियां बहुत कुछ बयां कर रही हैं।

फैंस ने दी बधाई

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, परिणीति अपनी शादी के कपड़ों का ऑर्डर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को देने आई हैं। वहीं दूसरे ने लिखा, मुझे लगता है परिणीति पूरी तरह प्यार में हैं।इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के लिए शादी की बधाई देने वालों का तांता लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *