इस्लामाबाद: बड़ी जानकारी पाकिस्तान की और से आ रही है। किस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत यात्रा पर आएंगे। बिलावल की यह यात्रा अगले महीने के शुरूआत में 4मई को होगी। वर्ष 2014में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बाद यह किसी सत्तारूढ़ पाकिस्तानी नेता की पहली भारत यात्रा होगी।
यह मिल रही है जानकारी
आगामी 4-5 मई को भारत में चीन की अगुवाई वाले शंघाई को-ऑपरेशन आर्गनाइजेशन की बैठक होगी। इस आर्गनाइजेशन में चीन, रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तजाकिस्तान शामिल थे, बाद में इसमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हो गए। इस बार जबकि SCO की बैठक भारत में होना तय हुई तो पाकिस्तान ने ऐतराज जताया, लेकिन अब खबर है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
पूर्व राष्ट्रपति के बेटे हैं बिलावल
बिलावल के SCO मीटिंग में हिस्सा लेने की अटकलें पाकिस्तानी मीडिया में भी लगाई जा रही थीं। बता दें कि बिलावल भुट्टो पाकिस्तान के सबसे युवा मंत्रियों में से एक हैं। उनकी उम्र 34साल है। वह पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं।
अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं बिलावल
बिलावल भुट्टो पाकिस्तानी राजनीति में अपनी भारत विरोधी बयानबाजी के चलते सुर्खियों में रहे हैं। वह सालों से कश्मीर को लेकर तीखी टिप्पणियां करते रहे हैं। यूनाईटेड नेशंस में उन्होंने बार-बार कश्मीर राग अलापा।