नई दिल्ली:देश के केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनमें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण मिले हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम ने रक्षामंत्री की जांच की है और उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
एयरफोर्स के कार्यक्रम में नहीं लेंगे हिस्सा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को थलसेना के दिल्ली के मानेकशॉ सेन्टर में आयोजित हुए कमांडर कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था। आज उन्हें दिल्ली में ही भारतीय वायु सेनाकमांडरों के सम्मेलन में शिरकत करनाथा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज इस सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे।
कोरोना फिर पसार रहा पैर
कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। देश में आय दिन इसके मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक कुल 4.48 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें से 4 करोड़ 42 लाख 61 हजार 476 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 5 लाख 31 हजार 230 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 65 हजार 286 लोगों का इलाज जारी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कीकनाडा की रक्षा मंत्री से हुई बात
वहीं कोरोना संक्रमित होने से ठीक एक दिन पहले यानि 19 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा , कनाडा की रक्षा मंत्री अनिता आनंद के साथ बातचीत करके खुशी हुई। हमने कनाडा की हिंद-प्रशांत रणनीति का स्वागत किया। औद्योगिक सहयोग सहित द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को विकसित करने के तरीकों पर बेहतरीन चर्चा हुई। कनाडा की रक्षा कंपनियों को भारत में निवेश और निर्माण के लिए आमंत्रित किया।