आज के दौर में फेमस होने के लिए लोग क्या नहीं करतें हैं। जहाँ जगह मिल जाए लोग वहीं वीडियो बनाना शुरु कर देते हैं, भले ही उस जगह पर विडियो बनाने की मनाही क्यें न हो। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। दरअसल एक महिला ने दिल्ली मेट्रो में एक डांस का वीडियोबनाया था।
दिल्ली मेट्रो में बनाये गए इस वीडियोके वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए एक ट्वीट किया और उसमें लिखा की, क्या आप दिल्ली मेट्रो में टिक टॉक वीडियोबना सकते हो इसके जवाब में दिल्ली मेट्रो ने पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी का एक GIF लगाया है, जिसमें वो अपने गाने ना ना ना ना रे ना रे पर डांस करते नजर आ रहें हैं।
Them: Can we make TikTok videos in the metro?
Metro: pic.twitter.com/qZcPA1zCmC
Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 18, 2019
इसके पहले भी दिल्ली परिवहन निगम के बस में एक लड़की का डांस वायरल हुआ था, जिसके बाद दिल्ली परिवहन निगम ने कारवाई करते हुए बस चालक को बर्खास्त कर दिया था तथा परिचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया। बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और दिल्ली परिवहन निगम में वीडियोबनाना मना है।