एक बार फिर सोना और चांदी के मूल्य में तेजी आ गयी हैं. शुक्रवार को कारोबार के दौरान सोने की कीमत35400रुपये प्रति10ग्राम के भाव को भी पार कर गई. सोने के भाव का यह सबसे अधिक मूल्य है. आज से पहले कभी भी सोने की कीमत में इतनी बड़ी तेजी देखने को नहीं मिली है. वहीं चांदी के भाव को भी पिछले एक साल में सबसे ऊंचे स्तर पर चमकते हुए देखा गया.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बीते तीन दिनों से सोने में तेज रफ़्तार का रुख पकड़ा हुआ है. शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में सोने का भाव35,409रुपये प्रति10ग्राम तक पहुंच गया. इससे पहले सोने का भाव 35,321रुपये प्रति10ग्राम पर थी। एमसीएक्स पर सोने का अब तक का सबसे उंचा स्तर बना हुआ था. वहीं चांदी में पिछले एक सप्ताह से तेजी का रुख जारी है. एमसीएक्स पर चांदी का कीमत15जून2018के बाद सबसे उंचे स्तर पर है.
आगे भी रह सकता है बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी
सोने के भाव में बढ़ोतरी का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है. केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिकसोने का भाव जल्द ही 36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है. केडिया ने बताया कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती का संकेत दिए जाने से डॉलर में नरमी आई है जिससे सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है.
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश उपकरण के रूप में सोने की तरफ बढ़ गया है. उन्होंने आगे बताया कि व्यापारिक और राजनीतिक तनाव से सोना निवेशकों के लिए लगातार पसंदीदा निवेश उपकरण बना हुआ है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने दुनियाभर में ईटीएफ गोल्ड होल्डिंग में 127 टन का बढ़ोत्तरी हुई है. उन्होंने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी आने से भी सोने की तरफ निवेशकों की मांग बढ़ी है.