Loksabha Election 2024: जानिए ‘लव जिहाद’ और ‘शुक्रवार की छट्टी’ को लेकर ऐसा क्या बोल गए पीएम मोदी, विपक्ष में मच गया बवाल
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चलते विपक्षी पार्टियां एक दूसरे की नीतियों की आलोचना करने से बाज़ नहीं आती हैं। वहीं कुछ इस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के डुमका में एक रैली में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के नेताओं के कामों की निंदा की और कहा कि इनकी सरकार ने राज्य में कोई विकास नहीं किया।