पीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण को लेकर देशवासियों से मांगे विचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषण के संबंध में लोगों से शुक्रवार को सुझाव मांगे. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, मुझे अपने 15 अगस्त के भाषण में आप सभी के बहुमूल्य सुझावों को शामिल करने में खुशी होगी.उन्होंने लोगों से सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि लाल किले की प्राचीर से 130 करोड़ भारतीय आपके विचार सुनेंगे. पीएम मोदी ने कहा, आप नमो एप पर विशेष रूप से बनाए गए ओपन फोरम में अपना सुझाव दें.

I am delighted to invite you all to share your valuable inputs for my speech on 15th August.

Let your thoughts be heard by 130 crore Indians from the ramparts of the Red Fort. Contribute on the specially created Open Forum on the NaMo App. https://t.co/seiXlFciCY pic.twitter.com/5OmhYIRVYB
Narendra Modi (@narendramodi) July 19, 2019

लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में 15 अगस्त को लाल किले से उनका यह पहला भाषण होगा. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में 542 सीटों पर वोटिंग हुई थी. इसमें से बीजेपी गठबंधन ने 352 सीटों पर जीत दर्ज करके पहले (336) से ज्यादा बहुमत हासिल किया है. वहीं कांग्रेस गठबंधन को 96 सीटें मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *