मुंबई में एक पुलिस वाले ने बेजुबान जानवर को बचाया

मुुंबई की बारिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक पुलिस वाले ने भारी बारिश से एक कुत्ते की जान बचाई हैं.मुंबई के मॉनसून ने लोगों को गर्मी से तो आराम दिया है लेकिन भारी बारिश ने अब लोगो को परेशान भी कर दिया हैं. जगह-जगह पानी भरा हुआ हैं, ट्रैफिक जाम, बाढ़ और ट्रेनों के कैंसल होने की वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच दिल को पिघला देने वाला मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के मुताबिक पुलिस ऑफिसर पीसी प्रकाश पवार ने एक कुत्ते को मुंबई की भारी बारिश के पानी से बचा लिया.

Mans best friend, found its best friend in PC Prakash Pawar too. #FriendsIndeed pic.twitter.com/hCsrDwlfZ5
Mumbai Police (@MumbaiPolice) 3 July 2019
वीडियो में देख सकते हैं कि कुत्ता तैरता हुआ पुलिसवाले के पास आ जाता है जो उसे उठाकर सड़क के किनारे तक पहुंचा देता है. इस ट्वीट को एक दिन में 3500 से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है और 17700 से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं. लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आया और उन्होंने न सिर्फ इंसानों बल्कि जानवरों की मदद करने के लिए पुलिस वाले की खूब तारीफ की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *