कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने फिकवाया इंजिनियर पर कीचड़

आजकल के युवा नेताओं के ऊपर तो सत्ता का अलग ही नशा सवार है. अभी कुछ ही दिन पहले कैलाश विजयवर्गी के बेटे व विधायक आकाश विजयवर्गी ने इंदौर के नगर निगम के अधकारी को सरेआम बैट से पीटा था. उसके लिए उनको काफी परेशानिया सहनी पड़ी. और इसके बाद अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे जो की एक विधायक है कार्य का जायजा लेने पहुंचे और किसी बात पर गुस्से में आकर वहां के इंजिनियर के ऊपर कीचड़ फिकवा दिया.

इस घटना की किसी ने वीडियो भी बना लिया जिसमे कांग्रेस विधायक नितेश राणे और उनके समर्थक इंजिनियर प्रकाश शेडेकर के ऊपर कीचड़ फेक रहे है. बताया जा रह है कि नितेश राणे कांकावली में मुंबई-गोवा राजमार्ग के पास एक पुल पर गड्ढों से भरे राजमार्ग का निरीक्षण कर रहे थे. तभी कुछ बातो को लेकर विवाद हो गया. विधायक और उनके समर्थक यहीं नहीं रुके उन्होंने इंजिनियर को नदी पर बने पुल से बांध कर उनसे अमानवीय व्यवहार किया.

#WATCH: Congress MLA Nitesh Narayan Rane and his supporters throw mud on engineer Prakash Shedekar at a bridge near Mumbai-Goa highway in Kankavali, when they were inspecting the potholes-ridden highway. They later tied him to the bridge over the river. pic.twitter.com/B1XJZ6Yu6z
ANI (@ANI) July 4, 2019

आपको बता दें कि नितेश राणे महाराष्ट्र विधानसभा में कांकावली सीट से विधायक हैं. नितेश राणे 2014 विधानसभा चुनाव में वह 25 हजार से भी ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी. इसके साथ-साथ वह स्वाभिमान संगठन नाम से एक गैर सरकारी संगठन भी चला रहे हैं. नितेश राणे ने यूके से एमबीए किया है वहाँ से भारत आने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा.

नितेश राणे के पिता नारायण राणे महाराष्ट्र के बड़े राजनेता है. वह 1999 में राज्य के मुख्यमंत्री भी बने थे. ऐसा भी बताया जाता है कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के वो बहुत करीबी थे. लेकिन 2005 में कुछ अनबन होने के कारण शिवसेना छोड़के कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *