“छिछोरे” रिलीज़ से दो महीने पहले, सुशांत सिंह राजपूत ने किया एक वीडियो रिलीज़

सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली नयी फिल्म छिछोरे बस 2महीने दूर है बड़े परदे पे रिलीज़ होने के लिए लेकिन, लगता है के अब स्टार से इंतज़ार हो नहीं रहा. छिछोरे के लीड एक्टर सुशांत ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सार्वजनिक किया है और वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से पूरी की पूरी टीम शूटिंग के दौरान मस्ती कर रही है और सब कितने उत्साहित है.

वीडियो इंस्टाग्राम पे अपने अकाउंट पे डालते हुए उसके साथ उन्होंने लिखा है के के आप क्या बनाना चाहेंगे अगर आप कुछ भी बन सके तो?. आगे लिखते हुए उन्होंने कहा के आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा क्यूंकि बस 2 महीने मेंAnni और उसके दोस्त आ रहे हैं आपको और आपके अंदर के छिछोरे पन को बढ़ाने के लिए.

इस छोटी सी वीडियो में फिल्म की पूरी टीम और बाकी स्टार कास्ट भी फिल्म की शूटिंग के दौरान मस्ती करती हुए देखि जा सकती है और साथ ही साथ अपनी रैप उप पार्टी करते हुए भी नज़र आ रहे हैं. शुशांत और श्रद्धा कपूर के अलावा इस में प्रतीक बब्बर, वरुण शर्मा और ताहिर राज भी नज़र आ रहे हैं.

View this post on Instagram

Who would you be if you could be ANNIone ? You dont have to wait for too long to find out now. As Anni and his mates are excited to stimulate your chhichhore instincts.. In about 2 months. Stay tuned! #sajidnadiadwala @niteshtiwari22 @shraddhakapoor @fukravarun @_prat @tahirrajbhasin @tushar.pandey @naveen.polishetty #saharshkumarshukla @nadiadwalagrandson @foxstarhindi @wardakhannadiadwala #chhichhore

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on Jul 3, 2019 at 3:09am PDT

कुछ वक़्त पहले अप्रैल में फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने भी एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो जारी किया था जिसने फिल्म की कुछ तसवीरें दिखाई थीं. फिल्म के प्रोडूसर साजिद नाडी अडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज है.

ये फिल्म बड़े परदे पे 30 अगस्त को रिलीज़ होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *