Mizoram Landslide: मिजोरम में रेमल का असर, भारी बारिश से भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत, 2 का रेस्क्यू

Mizoram Landslide: मिजोरम में चक्रवात रेमल का असर देखने को मिल रहा है। तटीय इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। ज्यादा बारिश के कारण आइजोल जिले में भूस्खलन हो गया। जिसमें करीब 16 लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग लापता हो गए। हालांकि, अभी 10 लोगों के मरने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Read More

Gurmeet Ram Rahim: डेरा रणजीत मैनेजर हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने बदला CBI कोर्ट का फैसला

Gurmeet Ram Rahim: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट का फैसला बदलते हुए डेरा मैनेजर रणजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम को बरी कर दिया। राम रहीम समेत 5 आरोपियों को सीबीआई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के इस फैसले को रद्द कर दिया है। हालांकि, अभी अन्य मामलों में डेरा प्रमुख को जेल में ही रहना होगा।

Read More

Weather Update: देशभर में हीटवेव का अलर्ट जारी, राजस्थान में 35 और यूपी में 10 मौतें, कुछ दिन में मानसून देगा धमाकेदार एंट्री

Weather Update Heat Wave Alert: देशभर में हीटवेव का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए देशभर में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। आज नौतपा का चौथा दिन है और अभी पांच दिन बाकी है। इस बीच हीट स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की लगातार संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक राजस्थान में 35 और उत्तर प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More

Karnataka Sex Scandal: प्रज्वल रेवन्ना की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, 31 मई को SIT के सामने होंगे पेश

Karnataka Sex Scandal Prajawal Revanna: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में पहली बार मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की प्रतिक्रिया सामने आई है। रेवन्ना का कहना है कि वह 31 मई को पूछताछ के लिए एसआईटी के सामने पेश होंगे। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ झूठे केस लगाए गए हैं और यह एक राजनीतिक साजिश है। मैं डिप्रेशन में चला गया था। हासन में कुछ ताकतें मेरे खिलाप काम कर रही है क्योंकि मैं राजनीतिक रूप से आगे बढ़ रहा हूं। 31 मई को मैं एसआईटी के सामने रहूंगा और सहयोग करूंगा।

Read More

Delhi Liquor Scam: केजरीवाल ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने के लिए दी अर्जी, मेडिकल जांच का दिया हवाला

Delhi Liquor Scam Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है। केजरीवाल ने स्वास्थ्य संबंधी हवाला देते हुए जमानत को 7 दिन बढ़ाने की अपील की है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुताबिक, केजरीवाल को PET-CT स्कैन से गुजरना है।

Read More

Loksabha Electoin Sixth Phase Voting Live Update: मतदान के बीच सांसद मेनका गांधी का आरोप, कहा- ‘अधिकारी नही हैं प्रशिक्षित’…जगह-जगह ईवीएम खराब

Loksabha Electoin Sixth Phase Voting Live Update: छठे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस बीच कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत सामने आई है। इस बीच सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने ईवीएम और बूथ अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं।

Read More

Loksabha Chunav 2024: अरविंद केजरीवाल के लिए पाकिस्तान के मंत्री का आया ट्वीट, दिल्ली के सीएम ने दिखाई औकाद

Loksabha Chunav 2024 Arvind Kejriwal: देश की राजधानी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर आज छठे चरण में सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ एक बूथ पर मतदान किया और जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने तानाशाही, बेरोजगारी और अन्याय के खिलाफ मतदान किया। इस बीच पाकिस्तान से केजरीवाल के लिए एक ट्वीट आया। इमरान खान की पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने एक्स पर एक पोस्ट किया।

Read More

Aam Chunav 2024: पाटलिपुत्र में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, जनता को गिनाए विपक्ष के नकली शिवसेना से लेकर प्रधानमंत्री प्रत्याशी के नाम

Aam Chunav 2024 PM Narendra Modi: आज देश में छठे चरण का मतदान हो रहा है और अब आखिरी सातवां चरण बचा है। सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए सभी सियासी दलों ने ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पाटलिपुत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर करारा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं और विपक्ष ने ईवीएम पर रोना शुरू कर दिया है। इसका मतलब आप समझ गए होंगे कि तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

Read More

Loksabha Election Voting Live: छठे चरण में सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी मतदान, जानिए कहां कितना प्रतिशत वोटिंग

Loksabha Election Voting Live: छठे चरण में 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चरण में कई पूर्व मुख्यमंत्री और कई केन्द्रीय मंत्रियों की साख दांव पर है। इस चरण में 889 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। बिहार की 8, हरियाणा की सभी 10, झारखंड की 4, दिल्‍ली की सभी 7, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट पर वोटिंग हो रही है।

Read More

Loksabha Chunav 2024 Sixth Phase Voting Live: 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान जारी, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने किया मतदान

Loksabha Chunav 2024 Sixth Phase Votting Live: लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है। इस चरण में 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। आज हरियाणा प्रदेश की सभी 10 सीटों और दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। हरियाणा की सबसे हॉट सीट की बात की जाए तो करनाल सबसे हॉट सीट हैं। यहां से बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चुनावी मैदान में उतारा है, इसके अलावा एक दूसरा कारण प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी इसी सीट से विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी है।

Read More