Haryana Chunav 2024: पलवल में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- कांग्रेस को लगी ठगी की लत, दामाद और दलाल किए मालामाल

Haryana Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस को ठगी की आदत पड़ गई है। कांग्रेस शासन में 10 साल तक दलाल और दामाद मालामाल हुए हैं। कांग्रेस ने हिमाचल और कर्नाटक में में झूठ बोला, अब हरियाणा में झूठे वादे बेच रहे हैं। कर्नाटक और हिमाचल की स्थिति आप देख रहें होंगे।

Read More

Haryana Chunav 2024: गोहाना में पीएम मोदी की रैली, बोले- कांग्रेस ने जहां कदम रखा, वहां ‘भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद पक्का’  

Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोहाना में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जहां-जहां कदम रखा है वहां भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद पक्का है। कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार को पालने पोसने का काम…

Read More

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: कांग्रेस के टिकट पर चुनावी ताल ठोकेंगे बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट? राहुल गांधी से की मुलाकात  

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। बुधवार को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद सियासी गलियारों में दोनों पहलवानों के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।  

Read More

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख में किया बदलाव, अब पांच अक्टूबर को होगी वोटिंग, मतगणना डेट में भी बदलाव

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतदान और मतगणना तारीखों में चुनाव आयोग ने बदलाव किया है। अब प्रदेश में एक अक्टूबर की जगह पांच अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। इसके अलावा मतगणना की तारीख को चार से बढ़ाकर आठ अक्टूबर कर दिया गया है।

Read More

Haryana: निर्विरोध चुनी गई किरण चौधरी, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर साधा निशाना- ‘हमारे साथ किया पाकिस्तान जैसा सलूक’  

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: बीजेपी राज्यसभा प्रत्याशी किरण चौधरी को निर्विरोध चुन लिया गया है। अब किरण चौधरी राज्यसभा सांसद बन गई है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए किरण चौधरी ने बीजेपी शीर्ष नेतृत्व और हरियाणा विधायकों का धन्यवाद दिया।

Read More

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: हरियाणा में इस दिन आएगी प्रत्याशियों की लिस्ट, मनोहर लाल ने किया खुलासा

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सियासी दलों में आरोप प्रत्यारोप और गठबंधनों का दौर जारी है। इस बीच केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने बीजेपा प्रत्याशियों को लेकर खुलासा किया है।

Read More

Haryana Vidhansabha Election 2024: सीएम सैनी करनाल से नहीं…इस सीट से ठोकेंगे चुनावी ताल, कर दिया बड़ा खुलासा

Haryana Vidhansabha Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। एक अक्टूबर को प्रदेश की जनता नई सरकार चुनने जा रही है। चुनाव को देखते हुए सायास और कयास जोर शोर से लगाए जा रहे हैं। अब अटकलें लगाई जा रही है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि वह लाडवा सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे।

Read More

Haryana Assembly Election 2024: चुनाव से पहले जेजेपी को झटके पर झटके, चार विधायकों ने छोड़ा पार्टी का साथ

Haryana Assembly Election 2024 JJP: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने तैयारियों को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है। इस बीच साल 2019 में किंगमेकर की भूमिका निभा चुकी जननायक जनता पार्टी यानि जेजेपी को बड़े झटके लगे हैं।

Read More

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: अभय चौटाला ने मायावती से मिलाया हाथ, 37 सीटों पर लड़ेगी बसपा, CM फेस को लेकर बनी बात

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: इस साल के आखिरी में हरियाणा प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। चुनाव से पहले राजनीतिक दल जमकर सियासी उठापटक करने में लगे हुए हैं। अब इंडियन नेशनल लोकदल यानि इनेलो की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। इनेलो के प्रधान सचिव का कहना है कि हम चुनाव बहुजन समाज पार्टी यानि बसपा के साथ मिलकर लड़ेंगे।

Read More

Haryana: विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- चुनाव में कांग्रेस का झूठ नहीं चलेगा

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: हरियाणा में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है और करनाल लोकसभा में पूर्व सीएम और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल पूरी तरह से सक्रिय है। चुनावों को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी नेता का कहना है कि करनाल लोकसभा की सभी 9 विधानसभाओं में वह जनता के साथ जनसंवाद करेंगे। करनाल जिले की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।

Read More