Haryana Chunav 2024: गोहाना में पीएम मोदी की रैली, बोले- कांग्रेस ने जहां कदम रखा, वहां ‘भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद पक्का’  

Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोहाना में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जहां-जहां कदम रखा है वहां भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद पक्का है। कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार को पालने पोसने का काम किया है।

कांग्रेस का शाही परिवार, देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। जब मुखिया ही भ्रष्टाचार है, तो नीचे खुद ही लूट का लाइसेंस मिल जाता है। हरियाणा में नौकरियों को बढ़ावा देने वाली सरकार जरूरी है। जहां भी केंद्र सरकार आई और कांग्रेस को मौका मिला, जहां जहां कांग्रेस ने कदम रखा, एक काम तो पक्का है, करप्शन करप्शन करप्शन। भाई भतीजावाद।  

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने और तुष्टिकरण करने के लिए विदेशी ताकतों को देश में लेकर आती है। जम्मू-कश्मीर में दुश्मनों के साथ मिलकर धारा 370 वापस लाना चाहती है। कांग्रेस को सत्ता में लाना यानि बर्बादी के रास्ते खोलना है। कांग्रेस शासन में दलितों, वंचितों और शोषितों का शोषण किया जाता था। आज हरियाणा की बेटियां दुनियाभर में देश और प्रदेश का डंका बजाती है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में बनी सुजुकी गाड़ियां यहां बनती हैं और जापान वाले वह मंगवाते हैं। ये कमाल कहां होता है, हरियाणा में होता है। हरियाणा की धरती से बने उत्पाद आज दुनिया के बाजारों में पहुंच रहे हैं। यही है नए भारत की ताकत। साथियों अब दुनियाभर से लोग भारत में फैक्ट्री लगाना चाहते हैं, तो आप खुद सोचिए हरियाणा में यहां कैसी सरकार होनी चाहिए। हरियाणा में उद्योगों को बढ़ावा देने वाली बीजेपी सरकार जरूरी है।  

हरियाणा बीजेपी ने घोषणा की है कि ऐसे अनेक औद्योगिक शहर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बनाए जाएंगे। आने वाले समय में ऐसे कई बड़े कारखाने यहां लगने वाले हैं। मेक इन इंडिया के दस सालों में इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। हम मोबाइल फोन से लेकर लड़ाकू विमान और विमान वाहक पोत तक हम भारत में बना रहे हैं। बीते 3 साल में मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े सेक्टर में लाखों रोजगार के अवसर बने हैं।

Read Also: http://Haryana Chunav 2024: कांग्रेस पर कुलदीप बिश्नोई का कटाक्ष, बोले- ‘बापू बेटे के अलावा किसी को नहीं मिलता सम्मान’

5 अक्टूबर को होगा मतदान

आज दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां भारत में निवेश के लिए यहां अपनी फैक्ट्रियां लगाने के लिए आतुर हैं। जब इतनी बड़ी कंपनियां भारत में आएंगी, तो इसका बहुत बड़ा फायदा मेरे हरियाणा को होगा। यहां के किसानों को होगा। आज हमारा ये हरियाणा गुरुग्राम, फरीदाबाद से लेकर सोनीपत, पानीपत तक दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियों का सेंटर बन गया है।

बता दें कि, हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। 8 अक्टूबर को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूसरी रैली है। इससे पहले 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री की रैली आयोजित की गई थी। इसके बाद पलवल और हिसार में भी प्रधानमंत्री की रैली होनी है। प्रधानमंत्री की यह रैली जाटलैंड में हुई है। यहां जाट मतदाता हार जीत का फैसला तय करते हैं।

Read Also: http://Jammu Kashmir Chunav 2024: दूसरे चरण में 26 सीटों पर मतदान जारी, अब तक सबसे ज्यादा पुंछ जिले में हुई वोटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *