Haryana Assembly Election 2024: चुनाव से पहले जेजेपी को झटके पर झटके, चार विधायकों ने छोड़ा पार्टी का साथ

Haryana Assembly Election 2024 JJP: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने तैयारियों को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है। इस बीच साल 2019 में किंगमेकर की भूमिका निभा चुकी जननायक जनता पार्टी यानि जेजेपी को बड़े झटके लगे हैं।

प्रदेश में एक अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है और 4 अक्टूबर को चुनाव के परिणाम घोषित हो जाएंगे। राज्य में एक चरण में ही सभी सीटों पर मतदान होगा। चुनाव 2024 का ऐलान होते ही जेजेपी के विधायकों के इस्तीफे की झड़ी लग गई। जेजेपी के चार विधायकों ने पार्टी को अलविदा कह दिया।

अब ख़बर सामने आ रही है कि जननायक जनता पार्टी के गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले भी पार्टी के तीन और विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। गुहला आरक्षित विधानसभा सीट की बात करें तो यहां 2019 के चुनाव में जेजेपी पार्टी से विधायक ईश्वर सिंह ने जीत हासिल की थी। पिछले 24 घंटे में जेजेपी को यह लगातार चौथा झटका है।

इससे पहले पूर्व पंचायत मंत्री रहे टोहाना विधायक देवेन्द्र बबली भी अपनी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। शुक्रवार को उकलाना से विधायक अनूप धानक ने इस्तीफा दे दिया था। आज शाहबाद विधायक रामकरण काला ने भी पार्टी छोड़ दी है। लगातार विधायकों के इस्तीफे के बाद अब जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है।

Read Also: http://Bangladesh Violence: पीएम मोदी की बांग्लादेश के नए मुखिया युनूस खान से बातचीत, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित का आश्वासन

दिग्विजय का कहना है कि, किसी के आने या जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। बीजेपी ने हमें धोखा दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी की तैयारी पूरी है। हम पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं। पिछले साढ़े 4 साल में जेजेपी ने सरकार में रहते हुए बेहतरीन काम किया गया है।

Read Also: http://Rajasthan Violence: उदयपुर चाकूबाजी मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, आरोपी का घर जमींदोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *