Haryana Vidhansabha Chunav 2024: अभय चौटाला ने मायावती से मिलाया हाथ, 37 सीटों पर लड़ेगी बसपा, CM फेस को लेकर बनी बात

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: इस साल के आखिरी में हरियाणा प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। चुनाव से पहले राजनीतिक दल जमकर सियासी उठापटक करने में लगे हुए हैं। अब इंडियन नेशनल लोकदल यानि इनेलो की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। इनेलो के प्रधान सचिव का कहना है कि हम चुनाव बहुजन समाज पार्टी यानि बसपा के साथ मिलकर लड़ेंगे।

बीएसपी नेता आकाश आनंद ने कहा कि 6 जुलाई को अभय चौटाला और मायावती के बीच विस्तार से सीटों पर चर्चा हुई। 90 में से 37 सीटों पर बीएसपी चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटें इनेलो के खाते में जाएगी। आकाश आनंद ने कहा कि अगर हम जीत हासिल करते हैं तो अभय चौटाला को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

इस दौरान अभय चौटाला ने प्रदेश के सीएम नायब सैनी को निशाने पर लिया था और कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इससे पहले प्रदेश में कभी भी कानून व्यवस्था इतनी कमजोर नहीं रही है। बीजेपी शासन की कुनीतियों की वजह से प्रदेश के युवा भी नशे की राह पर चलने लगे हैं।  

मुफ्त बिजली का वादा

इनेलो नेता अभय चौटाला ने मुफ्त बिजली और स्वच्छ पेयजल का वादा किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास नए मीटर होंगे, जहां बिजली का बिल 500 रुपए से कम होगा। हम फ्री बिजली देने के लिए बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएंगे। जिससे गरीब से लेकर किसान तक राहत मिलेगी।

Read Also: http://Amarnath Yatra 2024: 15 जुलाई से चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव, पढ़िए पूरी ख़बर

चंडीगढ़ के बाहरी इलाके नयागांव में बीएसपी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन किसी स्वार्थ पर आधारित नहीं है, बल्कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बीएसपी और इनेलो की सोच यह है कि गरीबों को न्याय कैसे मिले और कमजोर वर्ग कैसे सशक्त हो।

Read Also: http://Kathua Terror Attack: शोक में डूबी देवभूमि, देहरादून लाए गए शहीद जवानों के पार्थिव शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *