Haryana Vidhansabha Chunav 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सियासी दलों में आरोप प्रत्यारोप और गठबंधनों का दौर जारी है। इस बीच केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने बीजेपा प्रत्याशियों को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को लेकर हम एक सूची बना रहे हैं, इसको लेकर काफी लोग अपना बायोडाटा दे रहे हैं। इसको लेकर केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की एक बैठक होगी और उसके बाद 28 या 29 अगस्त को पहली लिस्ट आएगी।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बीजेपी लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। मीडिया के गठबंधन को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि अगर मगर का जवाब मेरे पास नहीं होता है निश्चित रूप से बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कंगना रनौत को लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि मैं कंगना की किसी बात का जवाब नहीं दे सकता, ना मेरी कंगना से बात हुई, ना ये पार्टी का अधिकृत बयान है। कंगना ने क्या बयान दिया, ठीक दिया है, गलत दिया है ये वो जाने, पार्टी उनसे बात करेगी।
बीजेपी हमेशा मर्यादा में रहकर बयान देती है। नेता चाहे किसी भी दल का हो हमेशा, मर्यादा और अनुशासन में रहकर बयान देना चाहिए। वहीं, यूपीएम को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अब रिटायर कर्मचारियों को फायदा होने वाला है। रिटायर्ड कर्मचारियों को 25 साल की नौकरी के बाद जितनी पेंशन मिलती थी, उतनी अब भी मिलेगी। मनोहर लाल ने कहा कि न्यूनतम पेंशन 10 हजार रुपए पेंशन हर कर्मचारी को मिलेगी अब कोई कर्मचारी ये नहीं कह सकता कि मुझे पेंशन कम मिली है।
Read Also: Jharkhand: बीजेपी में शामिल होने की चंपाई सोरेन की पुष्टि, कहा- पहले सोचा संन्यास ले लूं लेकिन…