Pak vs Eng Test Live: हैरी ब्रुक और रूट ने रिकॉर्ड बुक की तितर-बितर, 67 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त, पाक की उड़ाई नींद

Pak vs Eng Test Live: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मुल्तान में खेल जा रहा है। इस मैच में अंग्रेज बल्लेबाजों की ऐसी सुनामी आई कि रिकॉर्ड बुक तितर-बितर हो गई। पहली पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और हैरी ब्रुक नाम की सुनामी आई। हैरी ने अपने टेस्ट करियर का पहला तिहरा शतक जड़ा तो वहीं रूट ने भी 262 रन बोर्ड पर टांग दिए।

पाकिस्तान की टीम ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 556 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन दूसरे और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी बनी और फिर चौथे विकेट के लिए जो हुआ, उससे तो इतिहास बन गया। इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी बनाने का रिकॉर्ड जो रूट-हैरी ने अपने नाम किया। इसके साथ ही इन दोनों की जोड़ी ने 67 साल पुराना एक कीर्तिमान भी ध्वस्त कर दिया।

दरअसल, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान इंग्लिश टीम के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी। पहली पारी में जो रूट का बल्ला आग उगला और उन्होंने 375 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौकों की मदद से 262 रन की पारी खेली। उनके अलावा हैरी के बल्ले से 317 रन निकले।

इस जोड़ी ने मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 454 रनों की साझेदारी बनाई। इस दौरान उन्होंने कॉलिन काउड्रे और पीटर के 67 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। इन दोनों की जोड़ी ने 1957 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एजबेस्टन में 411 रन की साझेदारी बनाई थी। अब यह जोड़ी इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली बन गई।

टेस्ट में इंग्लैंड बल्लेबाजों की सबसे बड़ी साझेदारी…

454 रन- जो रूट और हैरी ब्रुक बनाम पाक, मुल्तान, 2024

411 रन- पीटर और कॉलिन काउड्रे बनाम वेस्टइंडीज, एजबेस्टन, 1957

399 रन- जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, केपटाउन, 2016

382 रन- मौरिस लीलैंड और लेन हटन बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1938

पाक की पहली पारी

बता दें कि, पहली पारी में पाकिस्तान की टीम ने 556 रन बनाए। पाक की ओर से ओपनर शफीक 102 रन, कप्तान शान मशूद 151, शौद शकील 82, आगाह सलमान 104, नसीम शाह 33. बाबर आजम 30 और नसीम शाह ने 33 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इंग्लैंड की ओर से जैक लीच 3 विकेट, एटिकसन 2, कार्स 2 विकेट, क्रिस वोक्स एक, जो रूट एक और शोएब बशीर ने एक विकेट लिया।

Read Also: http://Ratana Tata Passes Away: 86 साल की उम्र में निधन, शाम चार बजे अंतिम दर्शन, राजकीय सम्मान के साथ होगा आंतिम संस्कार

इंग्लैंड को मिली 267 रनों की बढ़त

जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 823 रन बनाए। इंग्लैंड की और से ओपनर जैक क्राउली 78, जो रूट 262, हैरी ब्रुकस 319, डकेट 84, विकेटकीपर स्मिथ 31, क्रिस वोक्स ने 17 रन  बनाए। पहली पारी के आधार पर 267 रनों की बढ़त हासिल की। पाक की ओर से नसीम शाह 2, अय्यूब 2 आगाह सलमान एक, शाहीन आफरीदी एक और आमर जमाल को एक विकेट हासिल हुआ।

इंग्लैंड की पकड़ मजबूत

दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पाक की दूसरी पारी में बल्लेबाजी पूरी तरह से चरमरा गई। मैच पर इंग्लैंड ने मजबूत पकड़ बना ली है। पाक ने 152 रनों पर शीर्ष 6 बल्लेबाजों के विकेट खो दिए हैं। वह इंग्लैंड से अभी भी 115 रन पीछे हैं। ऐसे में मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड की जीत पक्की नजर आ रही है।

Read Also: http://Ratan Tata Passes Away: रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अंतिम संस्कार से पहले पढ़ा जाएगा ‘गेह सारनू’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *