Haryana: राहुल गांधी पर अनिल विज का पलटवार, ‘झूठ बोलने की पक्की आदत हो गई’

Haryana: हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। विज का कहना है कि अकेली कांग्रेस ने 55 सालों तक शासन किया है। कांग्रेस ने चिकित्सा विभाग के लिए क्या काम किया है। यह पूरा देश जानता है तभी ऐसी स्थितियां बनी हुई है। दरअसल, राहुल गांधी ने हरियाणा की चिकित्सा सुविधाओं को लेकर बीजेपी सरकार पर तंज कसा था।

हरियाणा में डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। इसको लेकर विज ने कहा कि मुझे सभी मांगों की जानकारी नहीं है लेकिन सरकार डॉक्टर्स के साथ बातचीत कर रही है। हम जल्दी ही इस मामले का निस्तारण कर देंगे। आगे विज ने कहा कि कांग्रेस को पूरे देश ने देखा है कि कैसे विकास किया है। इसके बाद से ही देश में कांग्रेस की यह स्थिति हुई है।

वहीं, पूर्व मंत्री विज कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा पर बरसे और कहा कि कांग्रेस के बजट को भी देश ने देखा है। बजट को देखने का अपना-अपना नजरिया है। किसी को गिलास खाली नजर आता है तो किसी को आधा भरा हुआ। कांग्रेस सांसद शैलजा ने बजट को लेकर कहा था कि ‘कुर्सी बचाओ और मित्रों पर लुटाओ’ वाला बजट है।

Read Also: http://Agniveer Reservation: पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान, BSF और CISF की भर्ती में मिलेगा आरक्षण

हुड्डा पर साधा निशाना

विज ने पूर्व सीएम हुड्डा पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार दिया है। प्रदेश के युवाओं को बिना खर्ची पर्ची नौकरी नहीं मिलती थी। अब बीजेपी सरकार में पारदर्शिता के साथ काम किया जा रहा है। बीजेपी एक बार फिर से तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

Read Also: http://Kargil Vijay Diwas: कारगिल वॉर मेमोरियल से पीएम मोदी का पाकिस्तान को संदेश, ‘आतंक के आका कान खोल के सुन लो’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *