Kargil Vijay Diwas: कारगिल वॉर मेमोरियल से पीएम मोदी का पाकिस्तान को संदेश, ‘आतंक के आका कान खोल के सुन लो’

Kargil Vijay Diwas: 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कारगिल युद्ध स्मारक पर बहादुर बलिदानियों को याद किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पहुंचकर जवानों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने साल 1999 में भारत-पाकिस्तान की युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों को याद करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा कि, पाकिस्तान ने अतीत में जितने भी दुष्प्रयास किए, उसे हमेशा मुंह की खानी पड़ी है। लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा। वह आतंकवाद और प्रॉक्सी वॉर के सहारे अपने आप को प्रासंगिक बनाए रखने का प्रयास कर रहा है। पाकिस्तान पूरी दुनिया में आतंक के कारण नीचा देख चुका है। पूरी दुनिया पाकिस्तान को नकार चुकी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज मैं ऐसी जगह से बोल रहा हूं जहां आतंक के आका मेरी आवाज सीधे सुन सकते हैं, मैं आतंकवाद के इन संरक्षकों को बताना चाहता हूं कि उनके नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे। हमारे जवान पूरी ताकत से आतंकवाद को कुचलेंगे और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। आतंक के आकाओं को कान खोलकर सुन लेना चाहिए।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आतंकवाद को हमारे जांबाज पूरी ताकत से कुचलेंगे। दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। लद्दाख हो या फिर जम्मू-कश्मीर, विकास के सामने आ रही हर चुनौती को भारत परास्त करके ही रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि कारगिल युद्ध के समय मैं एक सामान्य देशवासी के रूप में अपने सैनिकों के बीच था। आज जब मैं फिर कारगिल की धरती पर हूं, तो स्वाभाविक है कि वो स्मृतियां मेरे मन में ताजा हो गई हैं।

Read Also: http://Farmer Protest: कब खोला जाएगा पंजाब-हरियाणा बॉर्डर? सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया दोनों राज्यों की सरकारों को आदेश

उन्होंने आगे कहा कि आज लद्दाख की ये महान धरती कारगिल विजय के 25 वर्ष पूरे होने की साक्षी बन रही है। कारगिल विजय दिवस हमें बताता है कि राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान अमर होते हैं। मां भारती का जवान आतंकियों को घर में घुसकर मारता है। हमारे वीर बहादुर जवान आतंकवाद का मुहंतोड़ जवाब दें रहे हैं। हम लगातार आतंकवादियों की कमर को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

Read Also: http://Agniveer Reservation: पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान, BSF और CISF की भर्ती में मिलेगा आरक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *