Loksabha Chunav 2024: तेलंगाना के पूर्व सीएम बीआरएस प्रमुख केसीआर पर चुनाव आयोग ने सख्त एक्शन लिया है। कांग्रेस की शिकायत के बाद आयोग ने केसीआर के चुनाव प्रचार पर 48 घंटों के लिए रोक लगा दी है। कांग्रेस की ओर से 6 अप्रैल को आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत के मुताबिक, केसीआर ने कथित तौर पर एक चुनावी रैली में कांग्रेस को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। शिकायत के बाद आरोपों की जांच करने वाले मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट सौंपी थी। आयोग ने 16 अप्रैल को केसीआर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
हालांकि, केसीआर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनके तेलुगु भाषण के अंग्रेजी अनुवाद को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। बीआरएस प्रमुख ने नोटिस के जवाब में चुनाव आयोग को बताया था, तेलंगाना और सिरसिला में चुनाव के प्रभारी अधिकारी तेलुगु लोग नहीं हैं और वह तेलुगु की स्थानीय बोली को मुश्किल से समझते हैं।
प्रचार को बाधित किया- केसीआर
कांग्रेस पार्टी द्वारा उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ वाक्यों का अलग मतलब निकालकर शिकायत की गई है। वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद यह सही नहीं है और इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। मैं एक जिम्मेदार पार्टी का नेता होने के बाबत इस तरह के शब्दों को इस्तेमाल नहीं कर सकता। मेरे चुनाव प्रचार में बाधा डालने के उद्देश्य से कांग्रेस ने मेरी शिकायत की है।
Read Also: Salman Khan Firing Case: आरोपी अनुज थापन की मौत, पुलिस हिरासत में मौत को लगाया गले