IPL 2024 CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन में सभी विभागों में निरंतरता से जूझ रही है। वह सभी विभागों में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। आज सीएसके की टीम अपना फोकस एकजुट होकर सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करने पर होगा। पिछले मैच में सीएमके ने पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों से हराया था। अगर पंजाब किंग्स की बात करें तो पंजाब श्रेयस की अगुवाई वाली केकेआर टीम के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे सफल रन चेज 262 किया था।
ऐसे में अंक तालिका में आठवें नंबर चल रही पंजाब के विरुद्ध चेन्नई को सावधान रहना होगा क्योंकि यहां से एक और हार उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को नुकसान पहुंचा सकती है। यह मैच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा, जो सुपर किंग्स का गढ़ माना जाता है। यहां गेंदबाजों को पिच से मदद मिलती है और मेजबान टीम ने पिछले मैच में सनराइजर्स पर 78 रन की आसान जीत दर्ज की।
चेन्नई में उस रात ओस नहीं पड़ी थी और बल्लेबाजों द्वारा 200 से अधिक का स्कोर खड़ा करने के बाद सुपरकिंग्स के गेंदबाजों ने अपनी सटीक और विविधता से भरी गेंदबाजी से सनराइजर्स की मजबूत बल्लेबाजी इकाई को ध्वस्त कर दिया था।
शानदार फॉर्म में गायकवाड़
चेन्नई को पंजाब के विरुद्ध यह प्रदर्शन दोहराना होगा और सभी की निगाहें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर होंगी जो, इस समय में शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं। गायकवाड़ ने अपनी पिछली दो पारियों में 108 और 98 रन बनाए हैं और न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने भी हैदराबाद के विरुद्ध 32 गेंद में 52 रन बनाकर सही समय पर लय हासिल कर ली है।
हालांकि, सुपर किंग्स के बल्लेबाजी क्रम में असली तूफान शिवम दुबे हैं जिन्होंने इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आते हुए विपक्षी गेंदबाजों को धराशायी किया है। स्पिन के विरुद्ध अच्छा खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज दुबे ने मौजूदा सत्र में अब तेज गेंदबाजों के विरुद्ध प्रभावी प्रदर्शन करके अपनी बल्लेबाजी में एक और आयाम जोड़ दिया है।
चेन्नई और पंजाब का स्क्वॉड…
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हांगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय जादव, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शार्दुल ठाकुर, महेश तीक्षणा और समीर रिज्वी।
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड…
शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शार्ट, जानी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, रिषि धवन, लियाम लि¨वगस्टोन, अथर्व ताइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुर्रन, कैगिसो रबादा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रोसोयू।