Loksabha Chunav 2024: तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर पर एक्शन, EC ने चुनाव प्रचार पर लगाई रोक
Loksabha Chunav 2024: तेलंगाना के पूर्व सीएम बीआरएस प्रमुख केसीआर पर चुनाव आयोग ने सख्त एक्शन लिया है। कांग्रेस की शिकायत के बाद आयोग ने केसीआर के चुनाव प्रचार पर 48 घंटों के लिए रोक लगा दी है। कांग्रेस की ओर से 6 अप्रैल को आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी।