UP: बदायूं में दो बच्चों की हत्या, आरोपी साजिद का तीन घंटे बाद एनकाउंटर, दूसरे आरोपी की तलाशी तेज

Budaun Hatyakand: उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार शाम दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक बच्चों की उम्र 14 और 6 साल थी। वीभत्स वारदात के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया। भीड़ ने आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की। मंडी समिति पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए तीन घंटे बाद देर रात को आरोपी साजिद को एनकांउटर में ढेर कर दिया। दूसरा आरोपी जावेद फरार है। दोनों आरोपी सगे भाई है।

मृतक बच्चों की मां ने बताया कि साजिद और जावेद दोनों मेरे घर बाइक से आए थे। जावेद बाइक लेकर बाहर खड़ा था। साजिद ने घर के अंदर जाकर इस वीभत्स वारदात को अंजाम दिया। आरोपी साजिद ने मेरे घर आकर कहा कि मेरी पत्नी की डिलीवरी होनी है और वह अस्पताल में भर्ती है। मुझे इस समय आर्थिक मदद की जरुरत है और पांच हजार रुपए दे दीजिए।   

इसके बाद मैंने पैसे देकर कहा कि चाय पी लो। मैं चाय बनाने चली गई। साजिद ने मुझसे कहा कि मुझे घबराहट हो रही है। मैं थोड़ा छत पर टहल लेता हूं। छत पर जाकर साजिद ने मेरे दोनों बच्चों की हत्या कर दी। हत्या का क्या कारण है पता नहीं है। मेरा उन लोगों से कोई विवाद नहीं है।

मृतक बच्चों के पिता विनोद सिंह ने कहा, समझ नहीं आ रहा है आखिर साजिद ने बेटों की हत्या क्यों की। साजिद ने मेरी पत्नी से पांच हजार रुपये मांगे थे, जो उसे दे दिए गए। उन्होंने कहा कि साजिद के भाई जावेद का पकड़ा जाना बेहद जरूरी है, जिससे कि पता चल सके कि दोनों बच्चों की हत्या की मुख्य वजह क्या थी। किसी दूसरे के इशारे पर तो यह हत्या नहीं हुई। साजिद के एनकाउंटर के बाद अब जावेद पकड़ा जाएगा तभी पता चलेगा की हत्या क्यों हुई। इसलिए उसका एनकाउंटर नहीं, जिंदा पकड़ा जाना ज्यादा जरूरी है।

Read Also: Haryana Cabinet Expansion: नायब कैबिनेट में सात मंत्रियों ने ली शपथ, निर्दलीय विधायकों को नहीं मिली मंत्रिमंडल में जगह

बता दें कि, यह घटना बदायूं के सिविल लाइंस थाना इलाके की बाबा कॉलोनी की है, जहां मंगलवार देर शाम साजिद नाम का शख्स अपनी दुकान के सामने वाले विनोद सिंह के घर आया था। इस दौरान उसने विनोद सिंह की पत्नी से पांच हजार रुपये मांगे थे। जब रुपये ले लिए तो उसने कहा कि तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही है और छत पर चला गया। जहां दोनों बच्चे आयुष (12) और आहान (6) थे, उसने उन पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों बच्चों की मौत हो गई।

Read Also: IPL 2024: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज सूर्य कमार यादव नहीं खेलेंगे शुरू के कुछ मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *