Delhi Liquor Scam: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को समन भेजा है। कोर्ट ने समन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आठ समन को नजरअंदाज करने के बाद भेजा है। इससे पहले कोर्ट में ईडी ने दलील दी थी कि अगर केजरीवाल पूछताछ के लिए नहीं हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाए।
एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने केजरीवाल को 16 मार्च को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ईडी के समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताते रहे हैं। हालांकि, बीते दिनों केजरीवाल ने कहा था कि वह ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। केजरीवाल ने 12 मार्च के बाद की कोई तारीख मांगी थी।
आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन भेजने पर कहा था कि किस आधार पर जांच एजेंसी इतने समन भेज रही है। अगर यह समन कानूनी है तो कोर्ट के फैसले का इंतजार क्यों नहीं कर सकती है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए और चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कोर्ट के फैसले को लेकर अब बीजेपी आप से सियासी बदला लेना चाहती है।
बढ़ रही केजरीवाल की मुश्किल
बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी को कुचलने का प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है और लोकसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन करेगी। बीजेपी एक-एक करके आप के सभी दिग्गज नेताओं को गिरफ्तार करना चाहती है लेकिन आप की सोच को गिरफ्तार नहीं कर सकती।
बता दें कि इससे पहले सीएम केजरीवाल को ईडी 8 समन जारी कर चुकी हैं, लेकिन केजरीवाल अभी तक किसी भी नोटिस के जवाब में जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। ऐसे में इन समन को छोड़ना उनके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है, क्योंकि लगातार समन को छोड़ना ईडी की धारा 19 के तहत असहयोग के लिए अभियोग की जमीन मजबूत कर रहा है।