Haryana: अन्नदाताओं को मनोहर लाल ने दी बड़ी राहत, 5 एकड़ की सीमा हुई खत्म, अब पूरी फसल की मिलेगी मुआवजा
चंड़ीगढ़: हरियाणा के कई जिलों में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे सभी किसानों को फसलों के हुए नुकसान के लिए मुआवजे और क्षतिपूर्ती का प्रावधान है लेकिन नुकसान इतना बड़ा हुआ है कि सरकार के प्रावधान नाकाफी साबित हो रहे थे। ऐसे में मनोहर लाल की सरकार ने किसानों की हित में बड़ा फैसला लिया है जिसकी मांग किसान भाई कर रहे थे।