Haryana CM Manohar Lal: हरियाणा प्रदेश को आचार संहिता लगने से पहले मनोहर सरकार ने 4200 करोड़ रुपए की सौगात दी है। इनमें 3600 करोड़ की परियोजनाएं और 600 करोड़ की `हैप्पी’ (HAPPY) योजना शामिल हैं। सीएम मनोहर लाल ने पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम से 392 परियोजनाओं का उद्घाटन और 679 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि बीजेपी सरकार समान विकास समान सम्मान के साथ काम कर रही है। पिछली सरकारों में क्षेत्रीय स्तर पर काम होता है। हमारी सरकार ने हर वर्ग का समान विकास किया है। अगर भारत विकसित देश होगा तो हमारा प्रदेश हरियाणा भी विकसित प्रदेश होगा।
आज हमारा पड़ोसी राज्य पंजाब हरियाणा के विकास को देख रहा है। पंजाब के लोग मानते हैं कि हरियाणा पंजाब से आगे है। इशारों-इशारों में सीएम ने पंजाब सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि पंजाब सरकार को हरियाणा सरकार के कामों से सीखना चाहिए।
हरियाणा सरकार ने 14 लाख परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा है। हमारी सरकार हर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करेगी। हरियाणा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कदम उठाए हैं। बेटियों के लिए 20 किमी तक स्कूल खोले गए हैं।
Read Also: Haryana: प्रधानमंत्री का लखपतिया दीदी को राम राम, संबोधन के दौरान गूंजा जय श्रीराम
इसके अलावा आज हरियाणा का हर जिला नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ है। बीते 10 सालों में नई-नई योजनाएं लगाई गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश को एम्स की सौगात दी है। अब पंचकूला में जल्द ही मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने हर घर तक जल पहुंचाने का काम किया है। तालाबों की सफाई के लिए एक अलग से कमेटी बनाई। 1700 तालाबों का पानी साफ किया गया है।
Read Also: Delhi Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल को कोर्ट का समन, 16 मार्च को पेश होने के लिए कहा