UP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट का 48 घंटों के अंदर विस्तार, सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में किया जाएगा शामिल

UP Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार 48 घंटों के अंदर किया जाएगा। रविवार को सुबह 11 बजे राजभवन में 2 कैबिनेट मंत्री और 3 राज्य मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। इस कैबिनेट में बीजेपी के सहयोगी दलों को तरजीह दी जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि ओमप्रकाश राजभर, बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान और रालोद के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

कैबिनेट विस्तार को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की गई। राज्यपाल को मंत्रियों की लिस्ट भी सौंपी गई। सूत्रों के मुताबिक, योगी मंत्रिमंडल में 5 चेहरों को जगह मिल सकती है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले अपने सहयोगी दलों को संतुष्ठ करने के लिए कैबिनेट का विस्तार कर रही है। इसमें सहयोगी दलों के विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि रविवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान को कैबिनेट मंत्री तो वहीं, RLD से एक विधायक को राज्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके साथ ही और चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी।  

7 महीने बाद मंत्री बनेंगे राजभर

दरअसल, ओमप्रकाश राजभर बीते साल जुलाई महीने में समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर एनडीए का हिस्सा बन गए थे। इसके बाद से वह मंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। खुद कई बार मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख और समय का ऐलान कर चुके हैं। अब 7 महीने के इंतजार के बाद गुरुवार को उन्होंने इसको लेकर नाराजगी जताई। इशारों में ही बीजेपी को अल्टीमेटम भी दे दिया।

Read Also: UP: पहले अयोध्या में रामलला के दर्शन, बाद में अपनी पार्टी को निशाने पर लिया, बोले- ‘अखिलेश यादव राम विरोधी’  

राजभर ने कहा- अगर राजपाठ नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा। इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्होंने कहा था- जो बोलता हूं सीना ठोक कर बोलता हूं। जिस दिन मंत्रिमंडल विस्तार होगा उस दिन मंत्री बनूंगा। जब तक मंत्री नहीं बन जाएंगे तब तक अधिसूचना जारी नहीं होने देंगे। हाल ही में एनडीए में शामिल हुई जयंत चौधरी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकदल के कोटे से भी कैबिनेट और राज्यमंत्री बनाने की चर्चा है। रालोद करीब 15 दिनों पहले ही एनडीए का हिस्सा बनी है।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: बीजेपी के 155 प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार, वाराणसी से पीएम मोदी, गांधीनगर से शाह और भोपाल से शिवराज सिंह चौहान ठोकेंगे चुनाव ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *