UP: पहले अयोध्या में रामलला के दर्शन, बाद में अपनी पार्टी को निशाने पर लिया, बोले- ‘अखिलेश यादव राम विरोधी’  

UP Manoj Kumar Pandey: समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक रहे मनोज पांडे ने अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी की एक बैठक में विधायकों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने के लिए कहा था, लेकिन सभी विधायकों को रोका गया। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सोचिए उसे समय कितना दुख हुआ होगा।

इसके अलावा मनोज कुमार पांडेय ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी हमारे देवी-देवताओं का अपमान हुआ तब मनोज कुमार पांडेय विरोध में चट्टान की खड़ा रहा। आज रामलला के दर्शन करने के बाद अद्भुत अनुभव महसूस हो रहा है। बिना रामलला के दूनिया में कुछ नहीं है वही हम सभी के पालक है।

अखिलेश यादव राम विरोधी- मनोज पांडेय

उन्होंने रामलला के अकल्पनीय और अद्भुत दर्शन का जिक्र किया। मनोज पांडेय ने कहा कि मैं भी इस देश का सनातनी हिंदू हूं, जिसे भगवान श्रीराम ने दर्शन दिए हैं। हम सब के लिए यह सौभाग्य की बात है, जब भगवान प्रभु राम अपने स्थाई निवास में विराजमान हुए और भव्य मंदिर उनकी स्थापना हुई, उनके अकल्पनीय अद्भुत दर्शन हुए।

विधायक मनोज पांडेय सीधे तौर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव को राम विरोधी बता रहे हैं। मनोज पांडेय ने पार्टी टूट का मुख्य कारण बताया। समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक रहे मनोज पांडे ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

हालांकि, उन्होंने इसे अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित मुलाकात बताया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दल की बैठक में मुख्य सचेतक के रूप में उन्होंने विधायकों को श्रीराम मंदिर में दर्शन करने की बात कही थी। लेकिन पार्टी आलाकमान ने दर्शन करने से रोक दिया गया। राज्यसभा चुनाव में मुकेश पांडेय ने क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी के पक्ष में वोट दिया था।

Read Also: UP: सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे अखिलेश यादव, खनन घोटाले पर समन को बताया राजनीति से प्रेरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *