Farmer Protest: किसानों का संसद कूच, DND पर लगा भीषण जाम, नोएडा से दिल्ली आने जाने जरुर पढ़ ले यह ख़बर

Farmer Protest: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सैंकड़ों गांव के किसान इन दिनों अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान अपने परिवारों के लिए भूमि मुआवजे में बढ़ोतरी और बेहतर पुनर्वास सुविधाओं की मांग को लेकर आज संसद भवन कूच करने के लिए तैयार है। प्रदर्शन को लेकर एतियात के तौर पर दिल्ली की पुलिस अलर्ट हो गई और ट्रैफिक के लिए एडवाइजरी जारी कर दी।

प्रदर्शन के चलते और कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। सेक्टर-16 स्थित रजनीगंधा चौक से कई किलोमीटर तक डीएनडी पर भीषण जाम लगा है। वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी स्थिति को संभालने में लगे हैं। इससे नोएडा से दिल्ली आने जाने वाले लोगों को भारी समस्या का सामना पड़ रहा है।

नोएडा से किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेस-वे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर मालवाहक वाहनों के नो एंटी के समय में परिवर्तन किया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, वृहस्पतिवार सुबह सात बजे से रात साढ़े दस बजे तक वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।

बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

बता दें कि, किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली-नोएडा और चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, जो हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। किसानों के संसद कूच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों पर रुट डायवर्ट किया गया है।

Read Also: UP Budget Session: काशी-मथुरा को लेकर सदन में सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, विपक्ष से दागे कई सवाल

नोएडा में धारा 144 लागू

नोएडा के अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरि मीणा ने कहा, सुरक्षा के मद्देनजर नोएडा में धारा 144 लागू कर दी गई है और सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। सभी सीमाओं पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। हम किसानों से लगातार बातचीत कर रहे हैं और शांति व्यवस्था की अपील कर रहे हैं।

Read Also: Uttarakhand: देवभूमि उत्तराखंड ने रचा इतिहास, ध्वनिमत मत से सदन में UCC बिल पास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *