Haryana: अदालती हरी झंडी मिलते ही हरियाणा में नौकरियों की भरमार, ग्रुप सी के 10,233 युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
चंडीगढ़: बिन खर्ची और बिन पर्ची मानो मनोहर लाल के शासन वाले हरियाणा का न्यू नार्म बन गया हो। हरियाणा के गांवो में घूमते हुए आप जब लोगों से बात करेंगे तो हर गांव में ऐसे युवा मिल जायेंगे जो न सिफारिशी पर्ची का नाम जानते हैं और न ही नौकरी के लिए खर्ची जुटाने की नौबत आई है। बावजूद इसके नौकरी मिली, वो भी सरकारी। लेकिन कभी-कभी सरकारी पहल को अदालती दखल का भी सामना करना पड़ता है और रफ्तार धीमी हो जाती है।