Ind vs Eng Live:  बैजबॉल क्रिकेट की उड़ी धज्जियां, पहली पारी में अंग्रेज 246 पर ढेर, भारत बिना विकेट खोए 80 रनों के पार

Ind vs Eng Live: भारत और इंग्‍लैंड के बीच आज से हैदराबाद में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो गई। पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बैजबॉल टेस्ट खेलने के लिए मशहूर इंग्लैंड की टीम ने शुरुआत भी उसी अंदाज में की लेकिन भारतीय स्पिन गेंदबाजी के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों की एक ना चली और पहली पारी में अंग्रेज 246 रनों पर ढेर हो गए।

इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए जैक क्रॉली और बेन डकेट क्रीज पर आए। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम का स्कोर 50 रनों के पार पहुंचाया। डकेट ने 39 गेंदों पर 35 रनों की तेज पारी खेली और क्रॉली ने 20 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े और भारतीय स्पिन गेंदबाज अश्विन ने दोनों ओपनर को अपना शिकार बनाया।

इसके बाद जडेजा ने ओली पोप को आउट करके इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। पोप 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 58 रन था। इसके बाद टीम की पारी को संभालने का काम जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने किया। रूट ने 29 रनों की पारी खेली और रवीन्द्र जड़ेजा का शिकार बने। बेयरस्टो ने 37 रनों का योगदान दिया और भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल ने बोल्ड आउट किया।

Read Also: Republic Day 2024: अभेद हुई राजधानी दिल्ली की सुरक्षा, जमीन से लेकर आसमान तक चप्पे-चप्पे पर नजर  

इंग्लैंड की बिखरती पारी के खेवनहार उनके कप्तान बेन स्टोक्स बने जिन्होंने सबसे ज्यादा 88 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली। स्टोक्स तेज गेंदबाज जसप्रीम बुमराह का शिकार बने। इसके अलावा कोई भी अंग्रेज बल्लेबाज फिफ्टी लगाने में कामयाब नहीं हुआ। इंग्लैंड की पहली पारी 246 रनों पर ढेर हो गई।

भारत की ओर से स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवीन्द्र जड़ेजा ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। स्पिनर अक्षर पटेल ने दो और दो विकेट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने झटके। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज थोड़ा महंगे साबित हुए। सिराज ने 4 ओवर में 28 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं मिला।

जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने बैजबॉल अंदाज में शुरुआत की। ओपनर कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने 100 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए। ख़बर लिखे जाने तक भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 80 रन था। ओपनर जायसवाल ने 48 गेंदों में 52 रनों पर नाबाद थे। जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल है। कप्तान रोहित शर्मा 22 गेंदों पर 24 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।

Read Also: National Voters Day: पीएम मोदी का युवा मतदाताओं से संवाद, देश के विकास के लिए दें अपना वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *