ICC Player of The Month: पैट कमिंस के सिर सजा ताज, दिसंबर महीने के प्लेयर का ऐलान

ICC Player of The Month Pat Cummins: आईसीसी ने दिसंबर महीने के खिलाड़ी का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस के सिर पर यह ताज सजा है। पैट कमिंस ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ खेली गई तीन मैचों की सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। जिसको लेकर आईसीसी ने यह अवार्ड कमिंस को दिया है।

दिसंबर का महीना पैट के लिए शानदार रहा है। इस महीने में पहले ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने नवंबर महीने में कमिंस की कप्तानी में विश्वकप का खिताब जीता था। वनडे विश्वकप से पहले जून महीने में पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

नवंबर में ट्रेविस हेड ने जीता था खिताब

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस यह अवॉर्ड जीतने वाले तीसरे कंगारू खिलाड़ी है। नवंबर महीने में कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने यह पुरस्कार जीता था। ट्रेविस हेड ने वनडे विश्वकप के फाइनल मैच में शानदार शतक लगाया था। जिसके बाद उन्हें इस खिताब से नवाजा गया। पैट कमिंस ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में 19 विकेट झटके थे।

Read Also: Ayodhya: रामनगरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, झंडा फहराने को लेकर हुआ विवाद

दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने दोनों पारियों में फाइव विकेट हॉल लेकर पाकिस्तानी बल्लेबाजों की जमकर ख़बर ली थी। इस प्रदर्शन के बाद आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड पैट कमिंस को दिया है। तीसरे टेस्ट में भी कमिंस ने शानदार परफॉर्म किया था और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज से भी नवाजा गया है।

शानदार रहा साल 2023- पैट कमिंस

अवार्ड जीतने के बाद पैट कमिंस का कहना है कि यह टीम के लिए एक शानदार साल रहा है। हमने साल 2023 का शानदार तरीके से अंत किया है। चुनौतीपूर्ण टीम पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने शानदार खेल दिखाया है। टीम के सभी खिलाड़ी हर फॉर्मेट में एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब हमारा फोकस वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के साथ होने वाली सीरीज पर है।

Read Also: Politics: अयोध्या जाने पर बोले राहुल गांधी, ‘मुझे नहीं उठाना धर्म का फायदा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *