Haryana: बिजली मंत्री रणजीत चौटाला का बड़ा बयान, प्रदेश में इन दो शिफ्टों में मिलेगी बिजली

Ranjeet Chautala: बढ़ती ठंड में किसानों की परेशानी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रबी की फसलों के लिए सरकार ने बिजली दो शिफ्टों में फैसला लिया है। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने मंगलवार को बताया कि विद्युत विभाग ने खेतों मे दी जाने वाली बिजली सप्लाई में बदलाव किया है। प्रदेश के किसानों को अब बिजली दो शिफ्टों में दी जाएगी।     

किसानों को दिन में बिजली की सप्लाई होगी जिससे किसान रात की जगह दिन में खेतों में सिंचाई कर सकेंगे। ठंड के मौसम में किसान रात में घर पर सुरक्षित रह सकता है। इस समय गेहूं की फसल में सिंचाई हो रही है। बिजली मंत्री ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक और सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति दी जाए।

किसान हित प्राथमिकता- बिजली मंत्री

प्रदेश सरकार के इस फैसले से किसानों को व्याप्त रूप से लाभ प्राप्त होगा। बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर से किसानों द्वारा सरकार को इस परेशानी से अवगत कराया जा रहा था, जिसके बाद आज हरियाणा सरकार ने यह निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार हमेशा से किसानों के हितों के लिए काम करती है।

प्रदेश के किसानों का कहना है कि यह सरकार का बहुत ही अच्छा निर्णय है। वह सरकार का आभार जताते हैं कि उन्होंने किसानों के हित में बिजली की सप्लाई में समय की बढ़ोतरी की है। उन्होंने बताया कि अब किसान रात के बजाय दिन में भी अपने खेतों में सिंचाई कर सकेंगे जिससे उन्हें बहुत लाभ मिलेगा। ठंड के मौसम में गेहूं की फसल की सिंचाई रात में करनी पड़ रही थी।

read also: Ram Mandir Pran Pratistha: यूपी में 22 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय महोत्सव, शिक्षण संस्थानों समेत शराब की दुकानें रहेगी बंद   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *