Deputy CM Dushyant Chautala: हरियाणा में अब फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज तेज हो गई। सोमवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पंचकूला में फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज को 100 बाइक दी। डिप्टी सीएम ने इन बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरियाणा के फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के सभी कार्यालय को एक-एक बाइक दी गई।
यह बाइक फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग द्वारा आपातकालीन और कार्यालय के काम में प्रयोग की जाएगी। इस दौरान डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार लगातार जनता की सेवा कर रही है। हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि जनता को हर सेवा समय पर उपलब्ध हो सके।
हुड्डा करते हैं बेतुकी बयानबाजी- डिप्टी सीएम
इस दौरान डिप्टी सीएम ने पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर पलटवार किया। हुड्डा ने बुजुर्ग पेंशन को लेकर कहा था कि हम पेंशन को पांच हजार रुपए करेंगे। चौटाला ने कहा कि हुड्डा के पास न टायर है और न वह रिटायर्ड है। हुड्डा सिर्फ बेतुकी बयानबाजी कर सकते हैं। बीते विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को आईना दिखाया है। प्रदेश में होने वाले चुनाव में जनता एक बार फिर से कांग्रेस को सबक सिखाएगी।
इसके डिप्टी सीएम ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तक दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनी है। आगे भविष्य में किसी भी चीज पर सहमति नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर 6 लोकसभा की रैली जेजेपी की हो गई और शेष बची लोकसभा क्षेत्रों में रैली बीजेपी करेगी। हम लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। हमारा फोकस विधानसभा चुनाव को लेकर भी है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की गिरफ़्तारी को लेकर चौटाला ने कहा कि यह मामला ईडी से जुड़ा हुआ है। ईडी से बेहतर जवाब और कोई नहीं दे सकता है। हम बस चुनावों पर फोकस करना चाहते हैं। पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच पार्टी की नीतियां बता रहे हैं।
read also: Ayodhya: रामलला के मंदिर में लगने वाला घंटा बटोर रहा सुर्खियां, खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश