बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन ने तेजस्वी को चुना सीएम फेस, NDA में नीतीश या कोई और?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणभेरी बजते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के युवा नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। यह ऐलान एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने किया, जिसमें महागठबंधन के सात दलों के 14 प्रमुख नेता शामिल हुए। गहलोत ने कहा, “तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस होंगे, जबकि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश सहनी और पिछड़े वर्ग से एक अन्य नेता उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने NDA पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार का यह आखिरी चुनाव है। भाजपा उन्हें दोबारा सीएम नहीं बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू के कुछ नेता भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, चुनाव बाद पार्टी का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।” तेजस्वी ने बिहार की जनता से अपील की, “हमें पांच साल नहीं, सिर्फ 20 महीने दीजिए। हम 20 साल के बराबर काम करेंगे। नौकरियां देंगे, बिहार को बदलेंगे।”

पहले तेजस्वी पर था संशय

पहले कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों में तेजस्वी को सीएम फेस बनाने को लेकर असहमति थी, खासकर आईआरसीटीसी केस की चार्जशीट के बाद। लेकिन गहलोत की मध्यस्थता से सहमति बनाई गई। महागठबंधन के विशेषज्ञों का मानना है कि तेजस्वी का चेहरा मुस्लिम-यादव समीकरण को मजबूत करेगा और युवाओं को आकर्षित करेगा

एनडीए में नीतीश पर मंथन

NDA ने अभी अपने सीएम फेस का एलान नहीं किया है। ऐसे में सीएम फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार है। भाजपा और जेडीयू ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही है, लेकिन बहुमत मिलने पर सीएम कौन होगा, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

तेजस्वी पर हमला


जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने पलटवार किया, “महागठबंधन चाहे तेजस्वी को फेस बनाए या न बनाए, हार ही सुनिश्चित है। NDA का विजय रथ आगे बढ़ चुका है।” पूर्व में तेजस्वी ने नीतीश को ‘हाईजैक’ बताया था, जो भाजपा के वर्चस्व का संकेत देता है। राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि भाजपा महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे मॉडल

शाह पर निगाहें


अमित शाह की रणनीति पर नजरें टिकी हैं।महागठबंधन बदलाव का वादा कर रहा है, जबकि NDA स्थिरता का दावा। चुनावी जंग अब चेहरों पर केंद्रित हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *