हिमाचल के कांगड़ा जिले को केंद्र ने दिया बड़ा तोहफा, 558 करोड़ की दो सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी

सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीएम, हिमाचल प्रदेश।

Kangra Irrigation Project: केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले को बड़ा तोहफा दिया है। कांगड़ा को कृषि क्षेत्र को सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने 558 करोड़ रुपये की लागत वाली दो मध्यम सिंचाई परियोजनाओं को तकनीकी मंजूरी दी है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री व जलशक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में दी।

परियोजनाओं का ब्योरा

  1. इसमें पहली परियोजना सुखाहार मध्यम सिंचाई परियोजना है। यह 219 करोड़ रुपये की परियोजना है। यह जवाली विधानसभा क्षेत्र में लागू की जाएगी। इससे जवाली और शाहपुर क्षेत्रों के 45 गांवों की 2,186 हेक्टेयर भूमि को सुनिश्चित सिंचाई सुविधा मिलेगी। लगभग 24,120 ग्रामीण सीधे लाभान्वित होंगे। क्षेत्र अब तक वर्षा आधारित खेती पर निर्भर रहा है, जिससे उत्पादन में बाधाएं आ रही थीं।

2.ज्वालामुखी-देहरा सिंचाई परियोजना (339 करोड़ रुपये)
यह योजना ज्वालामुखी और देहरा विधानसभा क्षेत्रों के 116 गांवों को कवर करेगी। यह इलाके पारंपरिक रूप से जल की कमी से जूझते रहे हैं, और यह परियोजना यहां के हजारों किसानों को राहत देगी। इन योजनाओं से कृषि उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। भूजल संरक्षण और जल उपयोग दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।

रोजगार के भी अवसर

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजनाओं के निर्माण से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। यह पहल न केवल खेती को मजबूत बनाएगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति देगी। दोनों परियोजनाओं को केंद्र की तकनीकी सलाहकार समिति (TAC) से मंजूरी मिल चुकी है। अब वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। निर्माण कार्य को शीघ्र और पारदर्शी तरीके से प्रारंभ करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *