Delhi: 24 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का पहला सत्र, CAG रिपोर्ट पेश करेगी बीजेपी सरकार

Delhi Assembly Session: राजधानी दिल्ली में नई सरकार का गठन हो चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कुल 6 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। इसी के साथ नई सरकार के पहले विधानसभा सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया। कुल तीन दिनों तक पहला विधानसभा सत्र चलेगा।

24, 25 और 27 फरवरी को विधानसभा सत्र की कार्यवाही चलेगी। इस सत्र के दौरान तमाम विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी के साथ स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का भी चुनाव किया जाएगा। गुरुवार को हुए कैबिनेट बैठक के अनुसार, रेखा सरकार दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में कैग की रिपोर्ट पेश करेगी।

ऐसे में आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि, पीएम मोदी ने दिल्ली चुनाव में जीत के बाद कहा था कि पहले विधानसभा सत्र के दौरान CAG रिपोर्ट को पेश किया जाएगा और सभी भ्रष्ट्राचार की जांच कराई जाएगी।

पहले ही सत्र में ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबत बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी पहले सत्र में ही 5 साल से पेंडिंग पड़ी कैग रिपोर्ट को पेश किया जाएगा। जिनमें शीशमहल से लेकर कथित शराब घोटाले भी रिपोर्ट शामिल होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी ने पहले ही सत्र से आप को घेरने की तैयारी कर ली है।

Read Also: http://Pak vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पाक का दिग्गज खिलाड़ी चोटिल, Ind vs Pak के खिलाफ हो सकता है बाहर

एक्शन में सीएम गुप्ता

बता दें कि, इसके अलावा दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद नई सीएम रेखा गुप्ता एक्शन में हैं। उन्होंने आतिशी सरकार के सभी निजी स्टाफ की सेवाएं खत्म कर दीं। पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सभी व्यक्तिगत स्टाफ को नौकरी से हटा दिया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरे विभागों में नियुक्त किया था।

Read Also: Delhi: शपथ लेने के बाद एक्शन में सीएम रेखा गुप्ता, सात बजे यमुना आरती के बाद लिए जाएंगे बड़े फैसले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *