Soul Leadership Conclave Inauguration: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ आयोजन ऐसे होते हैं जो हृदय के बहुत करीब होते हैं और आज का कार्यक्रम भी ऐसा ही है। यह विकसित राष्ट्र की यात्रा में एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्र निर्माण के लिए बेहतर नागरिकों का विकास जरूरी है। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण, ‘जन से जगत’, किसी भी ऊंचाई को प्राप्त करने के लिए आरंभ जन से ही होता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बेहतरीन लीडर्स का विकास जरूरी है और समय की मांग है इसलिए ‘स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप’ की स्थापना विकसित भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण और बड़ा कदम है। कुछ आयोजन ऐसे होते हैं, जो हृदय के बहुत करीब होते हैं और आज का ये कार्यक्रम भी ऐसा ही है। राष्ट्र निर्माण के लिए नागरिक का विकास जरूरी है।
व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण, जन से जगत। किसी भी ऊंचाई को प्राप्त करना है, तो आरंभ जन से ही शुरू होता है। हर क्षेत्र में बेहतरीन लीडर्स का विकास बहुत जरूरी है और समय की मांग है। इसलिए the school of ultimate leadership (SOUL) की स्थापना ‘विकसित भारत’ की विकास यात्रा में एक बहुत महत्वपूर्ण और बड़ा कदम है।
स्वामी विवेकानंद जी के मंत्र को लेकर चलेंगे
पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी भारत को गुलामी से बाहर निकालकर भारत को ट्रांसफॉर्म करना चाहते थे और उनका विश्वास था कि अगर 100 लीडर उनके पास हों, तो वह भारत को आजादी ही नहीं, बल्कि दुनिया का नंबर वन देश बना सकते हैं। इसी मंत्र को लेकर हम सबको आगे बढ़ना है। आज का समय इसकी मांग कर रहा है। वर्तमान में भारत विकसित राष्ट्र की और निरंतर अग्रसर है।
Read Also: Delhi: 24 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का पहला सत्र, CAG रिपोर्ट पेश करेगी बीजेपी सरकार