Delhi: शपथ लेने के बाद एक्शन में सीएम रेखा गुप्ता, सात बजे यमुना आरती के बाद लिए जाएंगे बड़े फैसले

CM Rekha Gupta: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता एक्शन मोड में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बैठक के बाद दिल्ली सचिवालय जाकर रेखा गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया। आज शाम सात बजे दिल्ली की नई कैबिनेट की बैठक होगी। पहले सीएम यमुना बाजार जाकर वासुदेव घाट का दौरा करेंगी और शाम को यमुना आरती करेंगी।

दिल्ली में बीजेपी ने 48 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर 27 सालों बाद सत्ता में वापसी की है। चुनाव के जीतने के बाद सीएम के नाम को लेकर करीब दो हफ्ते तक कयास लगाए गए। बुधवार को देर रात विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई। 

बता दें कि, विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने कई बड़ी घोषणाएं की। जिसमें महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह, यमुना सफाई, गर्भवती महिला को 15,000 रुपए की मदद सहित अन्य कई घोषणाएं शामिल है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज शाम 7 बजे सीएम रेखा गुप्ता कैबिनेट के साथ बैठक में कई ऐलान कर सकती हैं।

दिल्ली में आयुष्मान योजना और महिलाओं को 2500 रुपए सम्मान राशि देने की घोषणा कर सकती हैं। साथ ही यमुना सफाई को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। इसके अलावा सड़कों और सीवर का मुद्दा भी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उठाया था।

Read Also: Delhi: एनडीए की बैठक में बोलें पीएम मोदी- ‘सभी चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे…आने वाले चुनावों में विपक्ष को हराएंगे’

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बीजेपी की नेता रेखा गुप्ता को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह जमीनी स्तर से उठी हैं, कैंपस राजनीति से लेकर राज्य संगठन और नगर पालिका प्रशासन में सक्रिय रहने के बाद अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री बनी हैं।

Read Also: http://Delhi Oath Ceremony: रामलीला मैदान पहुंची रेखा गुप्ता, थोड़ी देर में होगा राजतिलक, 6 मंत्रियों की लिस्ट आई सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *