UPSSSC परीक्षार्थियों की समस्याओं पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बड़ा आश्वासन, बोले- ‘तत्काल होगा निस्तारण’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में UPSSSC परीक्षार्थियों की समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों ने उनसे मुलाकात की है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए UPSSSC के चेयरमैन से बात की गई है। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को इन समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

बृजेश पाठक ने कहा कि सरकार छात्रों और युवाओं के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। परीक्षार्थियों की जो भी मांगें हैं, सरकार उन पर काम कर रही है और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट

डिप्टी सीएम ने प्रदेश में बारिश और बाढ़ की स्थिति को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय बारिश का मौसम है और जिन इलाकों में बाढ़ का प्रकोप है, वहां स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने NDRF, SDRF और जिला प्रशासन को सक्रिय कर रखा है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। सरकार की ओर से बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *