विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Screenshot

Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार को एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

दमकल विभाग मौके पर

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम तेजी से शुरू किया गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, क्योंकि इमारत संकरी गलियों में स्थित है, जिससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

कई लोग जान बचाने को इमारत से कूदे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग अचानक लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ लोगों ने इमारत से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश भी की। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

आग लगने की वजह अज्ञात

अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की मांग की है। फिलहाल, दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *