दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण का काम तेज, CM रेखा गुप्ता ने आरके आश्रम मार्ग स्टेशन का किया निरीक्षण

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के अधिकारियों के साथ आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह काम दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना की प्रगति, कार्य की गति और निर्माण की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया।

गुणवत्ता और सुरक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी की “लाइफलाइन” है और लाखों लोग इस पर निर्भर हैं। इसलिए सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

यात्रियों की सुविधा प्राथमिकता

उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही स्टेशन पर सुविधाओं में सुधार और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने पर फोकस

रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य शहर के बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए परिवहन ढांचे को आधुनिक और मजबूत बनाना है, जिसमें मेट्रो का विस्तार अहम भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *