Israel US Strikes Iran: अमेरिका और इज़राइल द्वारा तेहरान पर किए गए संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे गए हैं। अब ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसियों ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों का शोक और 7 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।
इजराइल और अमेरिका ने जॉइंट ऑपरेशन में मारा
इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर 28 फ़रवरी को बड़े पैमाने पर संयुक्त हवाई हमले शुरू किए, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने “मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस” और इज़राइल ने “प्रिवेंटिव स्ट्राइक्स” बताया। ये हमले तेहरान सहित ईरान के प्रमुख सैन्य, परमाणु और सरकारी ठिकानों पर केंद्रित थे, जिसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के कंपाउंड को भी निशाना बनाया गया।
ट्रंप और नेतन्याहू ने किया किया था खामेनेई के मारे जाने का दावा
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि खामेनेई की मौत हो चुकी है। उन्होंने लिखा, “इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक खामेनेई मर चुका है। यह ईरान की जनता, अमेरिकियों और दुनिया भर के उन लोगों के लिए न्याय है, जिन्हें उसने मारा था।” ट्रंप ने कहा कि बमबारी तब तक जारी रहेगी जब तक मध्य पूर्व में शांति स्थापित नहीं हो जाती। इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा कि “कई संकेत” हैं कि खामेनेई अब जीवित नहीं है। इज़राइली मीडिया और अधिकारियों ने दावा किया कि खामेनेई का शव मलबे से बरामद हुआ और उसकी तस्वीर ट्रंप व नेतन्याहू को दिखाई गई। इज़राइल ने इसे रेजीम चेंज की दिशा में कदम बताया और ईरानी जनता से सड़कों पर उतरकर शासन गिराने की अपील की।