CM Nitish Kumar met Amit Shah: (नई दिल्ली): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नयी दिल्ली में मुलाकात की। यह नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी का दौरा है। शाह के आवास पर हुई बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने बिहार के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
राजग सरकार की प्रतिबद्धता
केंद्रीय मंत्री शाह ने बैठक के बाद कहा बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, केंद्रीय मंत्री श्री ललन सिंह जी और बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से भेंट हुई। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में राजग सरकार प्रदेश में जनकल्याण और सुशासन को और अधिक ऊंचाई देने के लिए प्रतिबद्ध है।”
दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली में नीतीश कुमार
नीतीश कुमार रविवार को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर राज्य के हितों को लेकर बातचीत की।