एमसीडी ने धूल और वाहन प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक योजना शुरू की

Delhi Pollution Control: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण स्तर को देखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक Comprehensive Anti-Pollution Action Plan शुरू किया है। योजना के तहत एंटी स्मॉग गन्स, मकैनिकल स्वीपर्स और वाटर स्प्रिंकलर्स तैनात किए गए हैं। साथ ही प्रदूषण नियमों को तोड़ने पर जुर्माने के प्रावधन को और सख्त किया गया है।

निजी वाहनों पर लगाम और पार्किंग फीस दोगुनी

एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि निगम सदन की अगली बैठक में पार्किंग शुल्क दो गुना करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस कदम का उद्देश्य निजी वाहनों के उपयोग को हतोत्साहित करना और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है। यह प्रस्ताव सदन की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा।

दिल्ली को स्वच्छ हवा में सांस दिलाना हमारा लक्ष्य”- MCD अधिकारी

एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि दिल्लीवासी स्वच्छ हवा में सांस लें। हमारी टीमें ज़मीनी स्तर पर एंटी-स्मॉग गन, मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों, और कचरा जलाने पर सख्त कार्रवाई के साथ काम कर रही हैं।” उन्होंने बताया कि अभियान को और मज़बूत करने के लिए और अधिक एंटी स्मॉग गन्स और स्वीपर्स जल्द जोड़े जाएंगे।

निर्माण साइटों और औद्योगिक एरिया पर सख्त निगरानी

नगर निगम की एनफोर्समेंट टीम नियमित रूप से इंडस्ट्रियल जोन्स और कांसट्र्क्शन एंड डेमोलिशन साइट की निगरानी कर रही हैं। ताकि कूड़ा जलने और धूल के प्रभाव को रोका जा सके। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के दिशा-निर्देशों के तहत, उल्लंघन करने वालों पर ₹5,000 से ₹50,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *