Katrina Kaif Vicky Kaushal baby: (मुंबई): बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारे कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों की लहर दौड़ गई है। इस कपल ने 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बच्चे एक बेटे का स्वागत किया है।
सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी
दोनों ने सोशल मीडिया पर यह खुशी अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए लिखा हमारी खुशियों की सौगात आ गई है… अपार कृतज्ञता और प्यार के साथ हम अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं। उनके इस संदेश के बाद फिल्म जगत के साथी कलाकारों और फैन्स ने बधाइयों की बौछार कर दी।
कैसे हुई थी कटरीना और विक्की की पहली मुलाकात
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की पहली मुलाकात 2019 के स्क्रीन अवार्ड्स में हुई थी। हालांकि दोनों के बीच असली बातचीत बैकस्टेज शुरू हुई थी। कटरीना ने टॉक शो “कॉफी विद करण” में बताया था कि वह विक्की के साथ काम करना चाहेंगी। जब करण जौहर ने यह बात विक्की को बताई, तो वे हैरान रह गए थे।
रिश्ते की शुरुआत और शादी
इसके बाद दोनों की मुलाकात करण जौहर की पार्टी में हुई, जहां से उनकी नज़दीकियां बढ़ीं। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने दिसंबर 2021 में विवाह किया। कटरीना और विक्की ने 23 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने इसे अपने जीवन का “सबसे खूबसूरत अध्याय” बताया था।
फैंस और बॉलीवुड ने दी बधाई
अब बेटे के जन्म के साथ इस जोड़ी के जीवन में नई खुशियां आ गई हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है और सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस नए अध्याय का जश्न मना रहे हैं।